गोंडा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता:टीम B ने जीती ट्रॉफी

Oct 03, 2026 - 19:17
0
गोंडा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता:टीम B ने जीती ट्रॉफी
गोंडा के करनैलगंज स्थित स्थानीय दयानंद बाल मन्दिर उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय में शनिवार को कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए एक शानदार सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को तीन टीमों (टीम ए, बी और सी) में बांटा गया था, जिसमें प्रत्येक टीम में पांच-पांच छात्र शामिल थे। तीन चरणों में हुए इस कड़े मुकाबले के अंत में 'टीम बी' ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, 'टीम सी' प्रथम रनर अप और 'टीम ए' द्वितीय रनर अप रही। विजेता व उपविजेता टीमों के साथ-साथ जिन सवालों के जवाब टीमें नहीं दे सकीं, उनका सही उत्तर देने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शिव नन्दन वैश्य ने विजेता बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार जताया। प्रधानाचार्या अर्चना सक्सेना ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन उप प्रधानाचार्य कमल किशोर कसेरा द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User