गोंडा में सरकारी एंबुलेंस की टक्कर से जीजा-साले की मौत:ननिहाल से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

Oct 19, 2026 - 20:29
0
गोंडा में सरकारी एंबुलेंस की टक्कर से जीजा-साले की मौत:ननिहाल से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र में बभनान-मसकनवा मार्ग पर सोमवार शाम करीब 6 बजे एंबुलेंस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। दुर्घटना बभनजोतिया मोड़ के पास हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस सड़क से दूर जा गिरी और बाइक के परखच्चे उड़ गए। एंबुलेंस चालक को भी मामूली चोट आई है। मृतकों की पहचान लखनऊ के राजेंद्र नगर निवासी हरिलाल कश्यप (57) और बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के बड्डार निवासी राहुल कश्यप (28) के रूप में हुई है। ननिहाल में धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने आए थे दोनों नवरात्रि की नवमी पर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए छपिया थाना क्षेत्र के बभनजोतिया गांव आए थे। हरिलाल का यहां ननिहाल है। दोनों अर्जुन कश्यप के घर आयोजित अनुष्ठान में शामिल हुए थे। राहुल, हरिलाल के साले थे। अनुष्ठान के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की सरकारी एंबुलेंस से टक्कर हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर छपिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को दी गई सूचना छपिया थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बस्ती और लखनऊ पुलिस के माध्यम से मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User