गोंडा में तालाब में मिला लापता युवक का शव:मंगलवार शाम से घर से था लापता; पुलिस जांच में जुटी
गोंडा में बुधवार शाम को एक युवक की मौत हो गई। बालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के कपूर के लाला पुरवा निवासी रमेश पाल उर्फ बड़कू का शव गांव से रामप्रगास पुरवा जाने वाले मार्ग पर स्थित पानी से भरे तालाब में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र का है। परिजनों के अनुसार रमेश पाल मंगलवार शाम करीब 8 बजे घर से निकले थे। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार को तालाब में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तालाब से शव निकाला सूचना मिलते ही करनैलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से शव बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण करनैलगंज कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि युवक मंगलवार देर शाम से घर से लापता था। बुधवार को उसका शव तालाब में मिला है। प्रथम दृष्टया जांच में तालाब में डूबने से मौत होने की आशंका है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)