आराधना मिश्रा मोना बनीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष:कौशांबी में कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली, संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया
कौशांबी में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस खबर से कौशांबी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बुधवार दोपहर 2 बजे मंझनपुर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और उन्हें बधाई दी। संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक पदयात्रा भी निकाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि आराधना मिश्रा मोना को यह जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कौशांबी कांग्रेस के प्रभारी राजेश साहनी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबहादुर त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मोना के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)