गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन:गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Oct 05, 2026 - 16:20
0
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन:गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भदोही कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया जाए। गोंड अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों का उत्पीड़न रोका जाए और पात्र लोगों को तुरंत प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती की प्रतिमा लगाने की मांग भी की। इसके अलावा, भदोही में अनुसूचित जनजाति वर्ग को चुनाव में आरक्षण का लाभ दिलाने और बंद पड़ी चीनी मिल को फिर से चालू करने की बात कही गई। उन्होंने 2013 से लंबित सफाई कर्मी भर्ती को रद्द कर नई प्रक्रिया शुरू करने, काशी नरेश राज कृष्ण पुत्र महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल करने और आउटसोर्सिंग नियमों का सख्ती से पालन करने की भी मांग की। इस मौके पर सुनील कुमार, रमाकांत, रमेश कुमार, अनिल, राधेश्याम, आशीष, अजीत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User