गोनिया खुर्द स्कूल में गांधी जयंती कार्यक्रम:सत्य, अहिंसा और स्वच्छता अपनाने का संकल्प, बच्चों ने दीं देशभक्ति प्रस्तुतियां
सीतापुर में बेहटा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गोनिया खुर्द में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बच्चों ने कविताएं और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कमलेश भारती भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं। स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील दैनिक भास्कर डिजिटल के ब्लॉक प्रभारी राजू कुमार बंसल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों को गांधी जयंती के महत्व और गांधीजी के विचारों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों और शिक्षकों को स्वच्छता बनाए रखने तथा राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)