गोपी कृष्ण के पास ब्रिटिश वेबले स्कॉट रिवॉल्वर:श्रुति सवा किलो सोना, 5 किलो चांदी की मालकिन; रामप्रकाश के पास कोई गाड़ी नहीं सिर्फ 2 स्कूटी

Oct 06, 2026 - 21:12
0
गोपी कृष्ण के पास ब्रिटिश वेबले स्कॉट रिवॉल्वर:श्रुति सवा किलो सोना, 5 किलो चांदी की मालकिन; रामप्रकाश के पास कोई गाड़ी नहीं सिर्फ 2 स्कूटी
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी 8 उम्मीदवारों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इनकी संपत्ति और क्रिमिनल केस से जुड़े हलफनामे से पता चलता है कि कोई रायफल और रिवाल्चर का शौकीन है तो कोई गाड़ियों का। अगर शौक की बात करें तो यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का अंदाज ही अलग है। मंत्री जी को असलहों से खासा लगाव है और उनके पास एक राइफल और एक रिवॉल्वर है। इतना ही नहीं उनकी पत्नी वंदना देवी के नाम पर भी एक रिवॉल्वर दर्ज है। हथियारों के शौक के मामले में कानपुर के रहने वाले गोपी कृष्ण पांडेय भी पीछे नहीं हैं। उनके पास 2 लाख रुपए की ‘वेबले स्कॉट रिवाल्वर’ है। बेवले स्कॉट ब्रिटेन की एक बेहद मशहूर हथियार निर्माता कंपनी है। यह रिवॉल्वर पूरी दुनिया में अपनी मजबूती और घातक मारक क्षमता के लिए जानी जाती हैं। भारत और विशेष रूप से यूपी के लिए यह इसलिए खास है क्योंकि 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत, हरदोई जिले (संडीला) में एक भारतीय फर्म (सियाल मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड) के सहयोग से वेबले एंड स्कॉट की फैक्ट्री स्थापित की गई है। यह य़ूपी में प्लांट लगाने वाली पहली विदेशी हथियार निर्माता कंपनी है। वहीं, जब धन दौलत की बात आती है तो जौनपुर के कद्दावर नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और एमएलसी विद्यासागर सोनकर सबसे भारी निकलते हैं। वे 16.41 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति के साथ भाजपा उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं। उनके पास 2.16 करोड़ रुपए की चल और 14.25 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी रेखा के पास 2.34 करोड़ रुपए की चल संपत्ति दर्ज है। दिलचस्प बात यह है कि उनके पास कोई अचल संपत्ति (मकान या जमीन) नहीं है। दंपत्ति के पास करीब 925 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी भी है। अमीरी की इस रेस में राधाकांत ओझा भी पीछे नहीं हैं, जो 11.85 करोड़ रुपए के मालिक हैं। उनके पास प्रीमियम किआ कार्निवल और ऑल्टो कार है। इनके पास 3.87 करोड़ रुपए की चल और 5 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। पत्नी सुमित्रा ओझा 2.07 करोड़ रुपए की चल और 99 लाख रुपए की अचल संपत्ति की मालकिन हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो श्रुति गंगवार सबसे आगे दिखती हैं। उन्होंने साल 2000 में रुड़की विश्वविद्यालय से कैमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। यह यूनिवर्सिटी अब IIT रुड़की के नाम से जाना जाता है। सोने चांदी के मामले में भी श्रुति सबसे आगे हैं। उनके पास करीब सवा किलो सोना और 5 किलो चांदी है। इसकी कुल कीमत डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा बैठती है। प्रियंका रावत पास पति रघुनाथ से ज्यादा संपत्ति है। वे चल-अचल दोनों संपत्तियों में पति से आगे हैं। प्रियंका देनदारी के मामले में सबसे आगे हैं। उन पर करीब 1 करोड़ रुपए का कर्ज है। वहीं, पति पर 37 लाख रुपए का कर्ज है। इस तरह 8 उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा कर्ज इस दंपति पर है। संपत्ति की फेहरिस्त में ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रामप्रकाश पाल सबसे नीचे आते हैं। उनके पास कुल 1.37 करोड़ रुपए (19.86 लाख चल और 1.17 लाख अचल संपत्ति) की संपत्ति है। गाड़ियों के नाम पर सिर्फ दो स्कूटी हैं। उनमें से एक स्वयं और दूसरी उनकी पत्नी नीतू पाल के नाम पर है। यहां एक मजेदार बात यह भी है कि रामप्रकाश खुद 2015 मॉडल की पुरानी स्कूटी से सफर तय करते हैं। जबकि पत्नी के नाम पर 2021 मॉडल की नई स्कूटी है। आगरा के रामप्रताप सिंह एकमात्र ऐसे उम्मीदवार हैं जिन पर क्रिमिनल केस है। उन पर दो मुकदमे हैं। एक मुकदमा गैर कानूनी जनसभा, दंगा करना और विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने की धाराओं के तहत लखनऊ में दर्ज है। वहीं, दूसरा मुकदमा बिना पहचान के चुनाव सामग्री छापने के लिए आगरा में दर्ज है। दोनों मामले अदालत में चल रहे हैं। -------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अखिलेश जिस मुस्लिम नेता का टिकट काटेंगे, ओवैसी उसे लड़वाएंगे: सपा से गठबंधन नहीं हुआ तो 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को गठबंधन के लिए 2 अक्टूबर तक का समय दिया था। अब पार्टी अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। ओवैसी कम से कम 200 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं। ओवैसी की नजर खासतौर पर उन मुस्लिम नेताओं पर है, जो चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन, अखिलेश उनके टिकट काट रहे हैं। ऐसे नेताओं को ओवैसी AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़वाने की तैयारी कर रहे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User