मेरठ के होटल में सैन्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:चाय पीने रुके थे होटल लिब्रा में, टॉयलेट में मिला शव, कार्डियक अरेस्ट का अंदेशा
सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक होटल में सैन्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सैन्यकर्मी का शव होटल के बाथरूम में मिला है। प्रथम दृष्टिया मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट मानी जा रही है। मिलिट्री पुलिस की मौजूदगी में सदर बाजार पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही है। सैन्यकर्मी के परिवार को सूचित कर दिया गया है। थापर नगर निवासी रणजीत सिंह का बेगमपुल पर होटल लिब्रा है। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे तीन युवक होटल पर पहुंचे। तीनों होटल के प्रथम तल पर चले गए और एक टेबल ले ली। इसी दौरान एक युवक टॉयलेट करने के लिए चला गया। करीब 15 मिनट बाद भी जब वह नहीं आया तो उसके साथी उसे देखने टॉयलेट पहुंच गए। काफी देर दरवाजा खटखटाया गया लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद बाहर मौजूद युवकों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर होटल का स्टाफ हुआ एकत्र
दोनों युवकों के शोर मचाने पर होटल का स्टाफ 71 हो गया। इन युवकों ने बताया कि वह तीनों सैन्यकर्मी है। उन्होने अपने नाम नायब सौरभ व यशवीर सिंह बताये जबकि अंदर मौजूद युवक की पहचान अम्बाला निवासी 36 वर्षीय पलविंदर सिंह के रूप में की। पलविंदर भी सेना में हवलदार है। इसके बाद उन सैन्यकर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो पलविंदर जमीन पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। होटल मालिक ने पुलिस को दी सूचना
होटल मालिक रणजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सदर बाजार पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में चौकी इंचार्ज सचिन कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सेना पुलिस से संपर्क किया। कुछ ही देर में सेना पुलिस भी आ गई। देखते ही देखते होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 30 सितंबर से मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती थे
सौरभ और यशवीर ने पुलिस को बताया कि पलविंदर मूल रूप से अंबाला के रहने वाले हैं। वह रुड़की में हवलदार के पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को मानसिक बीमारी के कारण पलविंदर को मेरठ के कैंट स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम छुट्टी हुई थी और वह सब रुड़की जाने के लिए निकले थे। होटल में चाय पीने रुके और यह घटना हो गई। मिलिट्री की मौजूदगी में शव का पंचनामा
पलविंदर की मौत के बाद सैन्यकर्मियों ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पलविंदर को ऑन ड्यूटी मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आगे की सारी प्रक्रिया भी मिलिट्री के द्वारा पूरी की जाएगी। उसके बाद ही शव को मोर्चरी भिजवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)