गोपीगंज में सोमनाथ मंदिर जैसे पंडाल में दर्शन शुरू:75 लाख में तैयार हुआ, शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा हुई

Oct 17, 2026 - 16:57
0
गोपीगंज में सोमनाथ मंदिर जैसे पंडाल में दर्शन शुरू:75 लाख में तैयार हुआ, शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा हुई
शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर गोपीगंज में भक्ति का माहौल दिखा। नगर और ग्रामीण इलाकों में बने पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके साथ ही दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया। काली मोहाल स्थित मां सिंह वाहिनी श्रृंगार समिति शिवम क्लब के पंडाल में विशेष अनुष्ठान हुआ। पुरोहित शशि कला पाठक और विनय पाठक ने वैदिक मंत्रों के साथ मां की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह के बेटे आशीष कुमार सिंह ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की। यह पंडाल सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बना है। इसे बनाने में बंगाल के कारीगरों को एक महीना लगा और करीब 70 से 75 लाख रुपए खर्च हुए। व्यवस्थापक रामकृष्ण खट्टू ने बताया कि इसे देखने के लिए आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु आते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User