ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग:भदोही में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, निष्पक्ष जांच की मांग

Oct 17, 2026 - 16:57
0
ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग:भदोही में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, निष्पक्ष जांच की मांग
भदोही में शनिवार दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड से औराई ब्लॉक मुख्यालय तक मार्च निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन औराई के खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई। ज्ञापन में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दया शंकर पांडेय ने निष्पक्ष चुनाव को लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी बताया। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने मतदाता सूची में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि जब तक सवालों का समाधान नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर दीनानाथ दूबे, राजेश्वर दुबे, सुरेश गौतम, विनोद सरोज, लक्ष्मी शंकर चौबे, सत्येंद्र दुबे, अजय कुमार प्रजापति, कमलेश शुक्ला, विशाल गौतम, ओम प्रकाश मिश्रा, संदीप गौतम, ताराशंकर, गुलबधार प्रजापति, केशव सरोज, अनीता गौतम, आरती गौतम, ज्ञानी गौतम, राजकुमार गौतम, पूजा गौतम, संजू सरोज, रियाज अहमद, विकेश कुमार, कासिम, अरमान, दिलनवाज, विशाल, जुगेश कुमार, मयंक यादव और गुलशन कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User