गोरखपुर एयरपोर्ट से 6 उड़ानें देरी से पहुंचीं:भारी बरसात से दो हवाई सेवाएं रद्द की, भोपाल डायवर्ट हुई मुंबई की फ्लाइट
गोरखपुर में शनिवार को मौसम का तेवर इतना बिगड़ा कि हवाई सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गईं। दिनभर तेज बारिश, आंधी और कम विजिबिलिटी के कारण गोरखपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन बाधित रहा। कई फ्लाइट्स अपने तय समय से देरी से चलीं, एक विमान को बीच रास्ते से भोपाल डायवर्ट करना पड़ा, जबकि दो सेवाओं को रद्द कर दिया गया। हालात ऐसे रहे कि यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा और कई लोगों की यात्रा योजनाएं बिगड़ गईं। नवी मुंबई की फ्लाइट डायवर्ट हुई भोपाल भोपाल इंडिगो की नवी मुंबई से आने-जाने वाली फ्लाइट 6E2019/6E2020 सबसे ज्यादा प्रभावित रही। यह फ्लाइट तय समय 11:10 बजे की बजाय 15:50 बजे गोरखपुर पहुंची। वापसी उड़ान भी 11:55 बजे के बजाय 18:54 बजे रवाना हुई, यानी करीब 7 घंटे की देरी। खराब मौसम के चलते इस फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार और असुविधा झेलनी पड़ी। फ्लाइट्स की स्थिति
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)