अलीगढ़ में अवैध संबंधों के शक में युवक को पीटा,VIDEO:आधा सिर मुंडवाकर मुंह काला किया, पेशाब पिलाया; 7 लोगों पर केस दर्ज

Sep 26, 2026 - 21:47
0
अलीगढ़ में अवैध संबंधों के शक में युवक को पीटा,VIDEO:आधा सिर मुंडवाकर मुंह काला किया, पेशाब पिलाया; 7 लोगों पर केस दर्ज
अलीगढ़ में अवैध संबंधों के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने जंगल में घेरकर दबोच लिया। उसका आधा सिर तथा आधी दाढ़ी-मूंछ मुंडवा दी। इसके बाद चेहरे पर कालिख पोतकर उसे पेड़ से बांध दिया गया और बेदर्दी से पिटाई की गई। पीड़ित परिवार का गंभीर आरोप है कि इस दौरान अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए एक महिला से बोतल में पेशाब करवाकर युवक को जबरन पिलाई गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने शनिवार को सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना अकराबाद थाना क्षेत्र स्थित दुभिया बंजारा गांव में हुई। घटना से जुड़ी तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… घटना 24 सितंबर की है। पीड़ित युवक पर अपनी ही बहन की देवरानी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर गांव के कुछ लोगों ने साजिश रची। युवक जैसे ही गांव के पास स्थित जंगल की तरफ गया, आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया। इसके बाद कैंची और रेजर मंगवाकर उसका आधा सिर और आधी दाढ़ी-मूंछ काट दी गई। युवक गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। चेहरे पर कालिख मलने के बाद उसे रस्सी से पेड़ से बांध दिया गया और लाठी-डंडों से पीटा गया। पेशाब पिलाने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर हड़कंप वारदात के समय मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया, जो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत हरकत में आई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने पिटाई के साथ-साथ एक महिला से बोतल में पेशाब करवाकर युवक को जबरन पिलाया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक की शिकायत पर अनीता देवी, उमेश कुमार, रिश्रीपाल, जोगेन्दर, अंजली देवी, शकुंतला देवी और बुंदी देवी सहित सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अकराबाद के थाना प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया- पीड़ित की तहरीर पर मारपीट, बंधक बनाने और अभद्रता की सुसंगत धाराओं में सात नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जहां तक पेशाब पिलाने के आरोप का सवाल है, प्राथमिक जांच में अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। यदि साक्ष्यों या जांच में इसकी पुष्टि होती है, तो मुकदमे में संबंधित गंभीर धाराएं और बढ़ा दी जाएंगी। यह भी पढ़ें… प्रेमानंदजी का शिष्य चौथी मंजिल से कूदा, मौत:2 साल पहले दीक्षा ली थी, मां शव देखकर रोईं, बोलीं- मिलने नहीं दिया जाता था वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। उनके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। कमरे में एक ग्राइंडर मिला है, जिस पर खून लगा था। आशंका है कि शिष्य ने ग्राइंडर से प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया था। शिष्य का नाम रसिक दुलारी शरण था। सीओ संदीप सिंह ने कहा- जांच में एक CCTV मिला है, इसमें रसिक दुलारी शरण बिल्डिंग से कूदते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सुसाइड क्यों किया। इसकी जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़िए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User