गोरखपुर के मदरसा अंजुमन इस्लामिया में प्रतियोगिता:बच्चों ने प्रतिभा और आत्मविश्वास का किया प्रदर्शन, विजेताओं को बांटे गए पुरस्कार

Oct 19, 2026 - 21:34
0
गोरखपुर के मदरसा अंजुमन इस्लामिया में प्रतियोगिता:बच्चों ने प्रतिभा और आत्मविश्वास का किया प्रदर्शन, विजेताओं को बांटे गए पुरस्कार
गोरखपुर के खूनीपुर स्थित मदरसा अंजुमन इस्लामिया में किरात, नात और तकरीर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। किरात में तबरेज, अब्दुस्समद और मुहम्मद हसन, नात में सरताज अहमद, मुहम्मद नजीब और जुबैर अहमद तथा तकरीर में अरीबा फातिमा, मुहम्मद उवैस और मुहम्मद सालिम ने पुरस्कार प्राप्त किए। निर्णायक की भूमिका कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी और मौलाना जमील अख्तर मिस्बाही ने निभाई। मुख्य वक्ता मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन ने कहा कि तालीम इंसान की जिंदगी संवारने और समाज को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विशेष वक्ता डॉ. मुफ्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही ने कहा कि बुजुर्गों द्वारा स्थापित धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों की हिफाजत व तरक्की समाज की साझा जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में कारी नसीमुल्लाह, महबूब सईद हारिस, डॉ. अजीम फारूकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User