गोरखपुर के RPF इंस्पेक्टर ने जीते 5 मेडल:मुंबई में राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में दिखाया दम, NER का बढ़ाया मान

Oct 04, 2026 - 14:14
0
गोरखपुर के RPF इंस्पेक्टर ने जीते 5 मेडल:मुंबई में राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में दिखाया दम, NER का बढ़ाया मान
गोरखपुर में तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने मुंबई में आयोजित 42वीं अखिल भारतीय RPF बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 मेडल जीते। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अंधेरी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने गोरखपुर और पूर्वोत्तर रेलवे (NER) का नाम रोशन किया। देशभर के अलग-अलग जोनल रेलवे के खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में दशरथ प्रसाद ने अपने खेल का दम दिखाया। उन्होंने एकल और डबल्स स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। 50+ एकल में कांस्य, मिक्स्ड डबल्स में रजत दशरथ प्रसाद ने 50+ पुरुष एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं, 45+ मिक्स्ड डबल्स में उप निरीक्षक ममता यादव के साथ जोड़ी बनाकर रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा ओपन मिक्स्ड डबल्स में भी उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। इन स्पर्धाओं के साथ अन्य मुकाबलों में भी उनके प्रदर्शन के चलते कुल 5 मेडल उनके खाते में आए। ड्यूटी के साथ खेल में भी बनाई पहचान दशरथ प्रसाद ने नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ खेल के लिए भी लगातार समय निकाला। उनकी इस उपलब्धि से रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी है। शहर के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी और भविष्य में इसी तरह बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User