सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका:अमरोहा में कार्यकर्ताओं ने वोट काटने का आरोप लगाया, पुलिस से हुई झड़प
अमरोहा में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर के गांधी मूर्ति चौराहे पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व सदर विधायक महबूब अली और नौगांवा सादात विधायक समरपाल सिंह ने किया। सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त एक खास पार्टी को फायदा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। पुतला दहन के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस ने पुतला फूंकने से रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता सफल रहे। हालात संभालने के लिए गांधी मूर्ति चौराहे पर पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात थी। सीओ सिटी प्रदीप कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। पूर्व मंत्री महबूब अली ने कहा कि ज्ञानेश कुमार संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। यह प्रदर्शन अखिलेश यादव के निर्देश पर किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वोट काटने की प्रक्रिया नहीं रुकी, तो सपा आंदोलन करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)