गोरखपुर के स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित:पारंपरिक वेशभूषा में सजीं छात्राएं, भक्ति गीतों के साथ नवदुर्गा उत्सव

Oct 17, 2026 - 16:57
0
गोरखपुर के स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित:पारंपरिक वेशभूषा में सजीं छात्राएं, भक्ति गीतों के साथ नवदुर्गा उत्सव
गोरखपुर के गगहा स्थित नयश इंटरनेशनल स्कूल में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा और भक्ति गीतों के माध्यम से देवी के स्वरूपों को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और दर्शकों ने प्रस्तुतियों को सराहा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति के महत्व से परिचित कराना था। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User