गोरखपुर के सत्यप्रकाश ने सिंगापुर फोरम में किया प्रतिनिधित्व:स्वास्थ्य सेवाओं, व्यापार, निवेश; तकनीक पर सहयोग की चर्चा

Oct 05, 2026 - 20:08
0
गोरखपुर के सत्यप्रकाश ने सिंगापुर फोरम में किया प्रतिनिधित्व:स्वास्थ्य सेवाओं, व्यापार, निवेश; तकनीक पर सहयोग की चर्चा
गोरखपुर में चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के बड़हलगंज विकासखंड के ग्राम पोहिला निवासी और बुजुड एआईसीजीएम कंपनी के निदेशक डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी ने सोमवार को सिंगापुर में आयोजित सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (सिंग) फोरम-2026 में सहभागिता की। इस उच्चस्तरीय मंच पर भारत और सिंगापुर के बीच व्यापार, निवेश, तकनीक समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए। डॉ. तिवारी व्यवसाय को स्वास्थ्य सेवा और जनकल्याण से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। बुजुड के माध्यम से स्वास्थ्य निगरानी तकनीक, डिजिटल हेल्थ सेवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की नियमित स्वास्थ्य देखभाल जैसे क्षेत्रों में काम किया जा रहा है। ग्राम पोहिला से निकलकर अंतरराष्ट्रीय कारोबारी मंच तक पहुंचना डॉ. तिवारी के साथ बड़हलगंज और चिल्लूपार क्षेत्र के लिए भी उपलब्धि मानी जा रही है। उनका कहना है कि व्यवसाय की सफलता तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज और जनकल्याण से भी जुड़ा हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User