घाटमपुर में बाइक रिपेयरिंग के दौरान लगी आग, VIDEO:रिपेयरिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मिस्त्री ने मिट्टी डालकर बुझाई

Oct 05, 2026 - 20:08
0
घाटमपुर में बाइक रिपेयरिंग के दौरान लगी आग, VIDEO:रिपेयरिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मिस्त्री ने मिट्टी डालकर बुझाई
कानपुर के घाटमपुर में सोमवार दोपहर बाइक रिपेयरिंग की दुकान में मरम्मत के दौरान अचानक आग लग गई। आग लगते ही दुकान में मौजूद पैशन प्रो बाइक धू-धूकर जलने लगी। अचानक उठीं आग की लपटों से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिस्त्री और स्थानीय लोगों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि हादसे में कोई व्यक्ति झुलसा नहीं। घाटमपुर थाना क्षेत्र के तीन नंबर के पास स्थित सलामते हिंद गरीब नवाज बाइक रिपेयरिंग की दुकान में सोमवार को मिस्त्री पैशन प्रो बाइक की मरम्मत कर रहा था। मिस्त्री के अनुसार, बाइक की वायरिंग में काम करने के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद बाइक में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने बाइक के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक में अचानक आग लगने से दुकान के आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखकर लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। मिस्त्री ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पानी की उपलब्धता न होने पर लोगों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। हालांकि, तब तक बाइक का इंजन, सीट, वायरिंग और अन्य हिस्से बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुके थे। आग बुझने के बाद बाइक को दुकान से बाहर निकाला गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग समय रहते बुझा दी गई, वरना दुकान में मौजूद अन्य सामान भी आग की चपेट में आ सकता था। गनीमत रही कि आग की लपटों के बीच मिस्त्री और आसपास मौजूद लोग सुरक्षित बच गए। घटना में किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। प्रथमदृष्टया बाइक की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User