गोरखपुर की 'गोल्डन गर्ल' ने मलेशिया में फिर रचा इतिहास:मिक्स्ड टीम में गोल्ड के बाद सिंगल्स और डबल्स में जीते ब्रॉन्ज मेडल

Oct 09, 2026 - 17:09
0
गोरखपुर की 'गोल्डन गर्ल' ने मलेशिया में फिर रचा इतिहास:मिक्स्ड टीम में गोल्ड के बाद सिंगल्स और डबल्स में जीते ब्रॉन्ज मेडल
गोरखपुर की स्टार खिलाड़ी आदित्या यादव ने मलेशिया के पेनांग में आयोजित एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने के बाद आदित्या ने इंडिविजुअल इवेंट्स में भी दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। शुक्रवार को संपन्न हुए मुकाबलों में आदित्या ने विमेंस सिंग्लस मुकाबले में उन्होंने अपनी ही भारतीय साथी खिलाड़ी को हराकर ब्रॉन्ज जीता। वहीं, डबल्स में अपनी जोड़ीदार के साथ मिलकर जापान की मजबूत जोड़ी को हराकर पदक पर कब्जा जमाया। आदित्या यादव गोरखपुर के अकैडमी ग्लोबल स्कूल (जंगल धूषण) में कक्षा 11वीं की छात्रा हैं। उनकी इस हैट्रिक कामयाबी पर खेल जगत और स्कूल परिवार में खुशी की लहर है। अधिकारियों ने दी बधाई डेफ सचिव सौरव श्रीवास्तव (कानपुर), सोनू आनंद शर्मा (डेफ कोच), गोरखपुर बैडमिंटन सचिव राजित श्रीवास्तव, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ, और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर ने आदित्या को शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा रीजनल बैडमिंटन कोच संजीव कुमार, ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ द डेफ, अकैडमी ग्लोबल के डायरेक्टर संजीव कुमार, प्रिंसिपल राजेश सिंह और अफरोज खान सर ने भी इस बड़ी उपलब्धि पर आदित्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User