मथुरा में पराली जलाने पर होगी FIR:डीएम ने दिए सख्त निर्देश, जुर्माना लगाकर वसूली भी कराई जाएगी

Oct 09, 2026 - 17:09
0
मथुरा में पराली जलाने पर होगी FIR:डीएम ने दिए सख्त निर्देश, जुर्माना लगाकर वसूली भी कराई जाएगी
मथुरा में पराली जलाने वाले किसानों पर अब FIR दर्ज कराने के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। कलेक्ट्रेट में पराली प्रबंधन और फसल अवशेषों के निस्तारण को लेकर हुई बैठक में डीएम ने अधिकारियों से नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर गठित निगरानी टीमें सक्रिय रहें और पराली जलाने की सूचना मिलते ही संबंधित किसान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। छाता तहसील में सबसे ज्यादा मामले बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छाता तहसील में पराली जलाने की सबसे ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं। संबंधित किसानों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि मामलों में नियमानुसार जुर्माना लगाने के साथ उसकी वसूली भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई केवल नोटिस जारी करने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। किसानों को बताएंगे पराली निस्तारण के तरीके डीएम ने किसानों से अपील की कि फसल अवशेषों को जलाने के बजाय कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक तरीकों से उनका निस्तारण करें। इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ग्राम प्रधानों, लेखपालों और कृषि विभाग के कर्मचारियों को किसानों तक पराली प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User