गोरखपुर की महिलाओं से मिली चौरू चौधरी:सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया
गोरखपुर में बुधवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने तिनकोनिया गांव नंबर 2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं से मुलाकात की। उनकी परेशानी और समस्याओं को समझा। साथ ही सरकारी योजनाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव की हर जरूरतमंद महिला तक इन योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने में मदद की जाए। कार्यक्रम 'आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन' की ओर से आयोजित किया गया था। इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने अधिकार को जाना। 'आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन' ने प्रोग्राम आयोजित किया
'आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन' की ओर से शहर के वंचित और जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन तिनकोनिया गांव नंबर 2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर किया गया। प्रोग्राम में मुख्य अथिति के तौर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी शामिल हुई। उन्होंने गांव के प्रधान व डीपीओ, ग्राम सचिव व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति में महिलाओं से मुलाकात की। उनके साथ समय बिताकर परेशानियों को समझा। महिलाओं और बच्चों के बीच सामग्रियां बांटीं
प्रोग्राम में फाउंडेशन की अध्यक्ष कंचन सोनी ने सहयोगी प्रतिष्ठानों फ्रूट फ्यूजन की मधुमिता मिश्रा, एस्ट्रोलोजर अमृता एम पांडेय और आदर्श एसोसिएट्स के साथ मिलकर सभी ग्रामीणों महिलाओं और बच्चों के बीच सामग्रियां बांटीं। संस्था के बोर्ड मेंबर्स शिखा सिंह, रमा पांडेय, नीरज चौधरी, रेनू एम्विष्ट और चंद्रभान यादव ने महिलाओं को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र, खाद्य-पदार्थ और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा किट भेंट की। राहत सामग्री पाकर महिलाओं और बच्चों के चेहरे खिल उठे। समारोह के समापन पर अध्यक्ष कंचन सोनी ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी संस्था आगे भी ऐसे बड़े और प्रभावी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)