गोरखपुर में 3 हजार दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा:मजिस्ट्रेट-पुलिस बल तैनात रहेगा, CCTV से निगरानी होगी

Oct 15, 2026 - 16:11
0
गोरखपुर में 3 हजार दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा:मजिस्ट्रेट-पुलिस बल तैनात रहेगा, CCTV से निगरानी होगी
गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। जिले में 3 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। इसे देखते हुए विसर्जन मार्गों और कृत्रिम तालाबों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गई हैं। DM दीपक मीणा ने बताया कि सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती के साथ CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। थाना स्तर से जिला स्तर तक हुई बैठकें DM दीपक मीणा ने बताया कि विसर्जन की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी गई थीं। सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें हुई हैं। इसके अलावा DM और SSP ने जिला स्तर पर दुर्गा पूजा समितियों के आयोजकों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। DJ की आवाज नियंत्रित रखने के निर्देश प्रशासन ने आयोजकों को DJ की आवाज नियंत्रित रखने और जुलूस के दौरान आम लोगों के आवागमन में बाधा न डालने के निर्देश दिए हैं। विसर्जन यात्रा के दौरान जाम और अन्य समस्याओं से बचने के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा गया है। प्रशासन ने सभी आयोजकों से नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। विसर्जन मार्गों और कृत्रिम तालाबों का निरीक्षण DM के मुताबिक, विसर्जन के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया गया है। अधिकारियों को सड़कों की स्थिति, रोशनी और विसर्जन स्थलों की तैयारियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कृत्रिम तालाबों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और जरूरी मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। स्थानीय लोगों और आयोजकों की ओर से बताई जा रही समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती, CCTV से निगरानी 3 हजार से अधिक प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरों से निगरानी होगी। DM ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। दिवाली और छठ की तैयारियों पर भी नजर DM दीपक मीणा ने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि दुर्गा पूजा के साथ दिवाली और छठ पूजा भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों। इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User