गोरखपुर में आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत:पत्नी और नौकरानी की हालत गंभीर, सिलेंडर चेक करते समय हाकर ने जलाया था लाइटर

Oct 11, 2026 - 16:18
0
गोरखपुर में आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत:पत्नी और नौकरानी की हालत गंभीर, सिलेंडर चेक करते समय हाकर ने जलाया था लाइटर
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर फेज-एक स्थित एलआइजी-156 मकान में गैस रिसाव से लगी आग में झुलसे रंजन दास (75) की रविवार भोर में मौत हो गई। बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। हादसे में झुलसी उनकी पत्नी जया दास (70) और घर में काम करने वाली दशावती देवी (65) की हालत गंभीर बनी हुई है। गैस एजेंसी का हाकर इंद्रेश (40) भी आग की चपेट में आने से झुलस गया था। शाहपुर में शनिवार सुबह 11 बजे घरेलू गैस सिलेंडर की खराबी ठीक करते समय हुई असावधानी से राप्तीनगर फेज एक स्थित मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर बुजुर्ग दंपती, नौकरानी और गैस चेक करने आया हाकर झुलस गया। शाहपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। वहीं आग लगने के बाद आस-पास कालोनी में रहने वाले लोग सुरक्षा के लिहाज से अपने घरों से बाहर आ गए थे। अब जानिए पूरा मामला यह घटना शनिवार की सुबह 11 बजे राप्तीनगर फेज एक स्थित मकान नंबर एलआइजी-156 की है। यहां रहने वाले 75 वर्षीय रंजन दास के घरेलू गैस सिलिंडर में कुछ समस्या आ रही थी। उसे ठीक कराने के लिए उन्होंने गैस एजेंसी के हाकर 40 वर्षीय इंद्रेश को बुलाया था। इंद्रेश सिलिंडर की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान गैस रिसाव की जांच करते समय लाइटर जलाने पर आग लग गई। आग फैलते ही घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे इसकी चपेट में आकर झुलस गए। हादसे में रंजन दास, उनकी 70 वर्षीय पत्नी जया दास और हरसेवकपुर निवासी 65 वर्षीय दशावती देवी झुलस गईं। दशावती देवी, रंजन दास के घर पर मौजूद थीं। सिलिंडर ठीक कर रहे हाकर इंद्रेश के हाथ भी झुलस गए। परिजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घर में आग लगने की सूचना पीआरवी के माध्यम से पुलिस को मिली। इसके बाद शाहपुर थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग बुझाने में मदद की और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User