गोरखपुर में ABVP की 'अराजकता रोको' रैली:छात्र नेताओं ने कहा- GEN-Z को भड़का रहे देश विरोधी तत्व; बहकावे में न आएं युवा
गोरखपुर में ABVP कार्यकर्ताओं ने 'अराजकता रोको- लोकतंत्र अपनाओं' रैली निकाली। इसके माध्यम से उन्होंने GEN-Z को संदेश दिया कि दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट में देश विरोधी और अराजक तत्व शामिल हैं। वो युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। इससे युवा अपने लक्ष्य से भटक कर गलत रास्ते पर जा सकते हैं। रैली DDU के दीक्षा भवन से निकलकर यूनिवर्सिटी गेट होते हुए छात्र संघ चौराहा पहुंच कर समाप्त हुई। जिसमें भारी संख्या में छात्र- छात्राएं शामिल हुए। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। भ्रामकता फैलाकर देश विरोधी आंदोलन किया जा रहा
ABVP प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम ने कहा कि हम देख रहे हैं कि इस देश के युवाओं को किस तरीके से कुछ विशेष लोगों की ओर से भ्रामकता फैलाकर देश विरोधी आंदोलन किया जा रहा है। संविधान और लोकतंत्र के साथ इस देश की सेवा करने वाले वर्दीधारी पुलिस पर भी तथाकथित लोग अनाब-सनाब आरोप लगाया जा रहा है। इसके अलावा इस देश के जनादेश को पूरी तरह से नकारा जा रहा है। इसी के खिलाफ पूरे देश में विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने को बाध्य है। उन्होंने कहा कि हम बताना चाह रहे हैं कि हम भी देश के युवा और GEN- Z ही हैं, जो देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर उतरा हुआ है। देश के नव युवा को टारगेट किया जा रहा है
वहीं एक और कार्यकर्ता ने इस देश के नव युवा को टारगेट किया जा रहा है। हमें सबसे पहले बाहरी ताकतों से पहले से हमारे देश में रहकर 'भारत तेरे टुकड़ें होंगे जैसे विचारधारा वाले लोग हैं उनको खत्म करने की जरूरत है। इनको बहुत बड़ी गलफहमी है कि देश के जो GEN- Z हैं, उनको भरमा कर गलत रास्ते पर भेजते हुए ब्रेन वाश करके अपने साथ ला देंगे। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन इसीलिए किया जा रहा है ताकि युवाओं को समझाया जा सके कि जो देश विरोधी लोग हैं उनके इंफ्यूएंस में न आकर जो देश की हित के बारे में सोचते हैं उनके साथ खड़े रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)