गोरखपुर में AI से बनाई महिला की अश्लील फोटो:फेसबुक पर वायरल किया, बात करने के लिए दबाव बनाता आरोपी, जान मारने की धमकी दी

Oct 09, 2026 - 16:21
0
गोरखपुर में AI से बनाई महिला की अश्लील फोटो:फेसबुक पर वायरल किया, बात करने के लिए दबाव बनाता आरोपी, जान मारने की धमकी दी
गोरखपुर में एक युवक ने AI से महिला का अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि महिला ने युवक से पारिवारिक विवाद पर जानकारी लेने के लिए मुलाकात की थी। इसी दौरान चुपके से उसकी फोटो खींच ली गई। बाद में उससे बात करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता की तहरीर पर बेलीपार थाने में FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला... बेलीपार की रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन के पारिवारिक विवाद को लेकर गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के रहने वाले शुभम शुक्ला से मुलाकात की थी। आरोप है कि इसी दौरान शुभम ने चुपके से फोटो खींच ली और उसी फोटो को AI से अश्लील बनाकर फेसबुक पर वायरल कर दिया। महिला ने विरोध जताते हुए जब आरोपी से सवाल किया तो उसने गाली गलौज शुरू कर दिया। साथ ही उस फोटो को रिश्तेदारों को भेजकर बेज्जती करवाने की भी धमकी देने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि वही फोटो दिखाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दिया और उससे बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर भद्दी- भद्दी गालियां देने लगा। महिला ने बताया कि 30 सितंबर को वह अपनी बहन के साथ मायके जा रही थी तभी रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया और बात न करने को लेकर कहासुनी किया। विरोध कर पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बेलीपार थाना प्रभारी राजकुमार बरवार ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User