धार्मिक यात्रा में ई-रिक्शा चालक से मारपीट:महिला के पैर में टक्कर लगने से हुआ विवाद, बीच सड़क पर चले लात-घूसे

Oct 09, 2026 - 16:21
0
धार्मिक यात्रा में ई-रिक्शा चालक से मारपीट:महिला के पैर में टक्कर लगने से हुआ विवाद, बीच सड़क पर चले लात-घूसे
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह धार्मिक यात्रा के दौरान ई-रिक्शा की टक्कर लगने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि यात्रा में शामिल लोगों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के अनुसार, दिल्ली की तरफ से एक धार्मिक यात्रा आ रही थी। इसी दौरान यात्रा में शामिल एक महिला के पैर में ई-रिक्शा की टक्कर लग गई। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि धार्मिक यात्रा में शामिल लोगों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को नंदग्राम थाना क्षेत्र में हिंडन पुल के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोगों के बीच मारपीट होती दिखाई देने की चर्चा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के बयान के अनुसार, विवाद की शुरुआत धार्मिक यात्रा में शामिल महिला के पैर में ई-रिक्शा की टक्कर लगने से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले का संज्ञान लिया गया। हालांकि, मौके पर पहुंचने पर कोई व्यक्ति नहीं मिला और न ही दोनों पक्षों में से किसी ने थाने में शिकायत दी। इसके बावजूद वायरल वीडियो के आधार पर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति सामान्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User