गोरखपुर में ई-रिक्शा में सवारी बनकर करते थे मोबाइल चोरी:12 फोन के साथ तीन गिरफ्तार; फोन मांगने पर यात्री को दी धमकी

Oct 27, 2026 - 06:08
0
गोरखपुर में ई-रिक्शा में सवारी बनकर करते थे मोबाइल चोरी:12 फोन के साथ तीन गिरफ्तार; फोन मांगने पर यात्री को दी धमकी
गोरखपुर में ई-रिक्शा में सवारी बनकर मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिरों को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ई-रिक्शा में पहले से सवार रहते थे और रास्ते में उतरने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे। गोरखपुर में अपराध और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया। यह कार्रवाई एसपी सिटी,सीओ कैंट और प्रभारी निरीक्षक कैंट के निर्देशन में विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी और उनकी टीम ने की। पुलिस ने तीनों चोरों को कौआबाग अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी के 12 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपियों ने एक यात्री का मोबाइल चोरी करने के बाद वापस मांगने पर उसे गाली देने और जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित डोम, अभय सिंह और सनी निषाद के रूप में हुई है। तीनों रामगढ़ताल क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस बरामद मोबाइल फोन के संबंध में जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। यात्री के उतरते ही ई-रिक्शा लेकर भाग गया चालक घटना 16 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे की है। हरपुर बुदहट क्षेत्र के कटसहरा निवासी अरुण प्रताप ई-रिक्शा से यूनिवर्सिटी चौराहे जा रहे थे। ई-रिक्शा में पहले से ही दो अन्य लोग पीछे बैठे थे। यूनिवर्सिटी चौराहे के पास अरुण प्रताप जैसे ही ई-रिक्शा से उतरे, चालक बिना किराया लिए तेजी से वाहन लेकर भाग गया। कुछ देर बाद अरुण प्रताप ने अपनी जेब चेक की तो उनका मोटोरोला मोबाइल गायब था। उन्हें शक हुआ कि ई-रिक्शा चालक और पीछे बैठे दोनों लोगों ने मिलकर उनका मोबाइल चोरी कर लिया है। मोबाइल मांगने पहुंचे तो दी धमकी अरुण प्रताप ई-रिक्शा के बारे में पता करते हुए चिड़ियाघर के पास कांशीराम आवास पहुंचे। वहां उन्हें ई-रिक्शा चालक रोहित डोम, अभय सिंह और सनी निषाद मिले। अरुण प्रताप ने तीनों से अपना मोबाइल वापस मांगा, लेकिन आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई। अलग-अलग कंपनियों के 12 मोबाइल बरामद कैंट पुलिस की टीम ने सोमवार, 26 अक्टूबर को रात करीब 1:55 बजे कौआबाग अंडरपास के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 12 मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल में वीवो के चार, पोको के तीन, ओप्पो के दो और रियलमी, आईक्यूओओ व टेक्नो के एक-एक फोन शामिल हैं। पुलिस बरामद मोबाइल के संबंध में जानकारी जुटा रही है, ताकि उनके मालिकों का पता लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी के मामले में कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कैंट थाने की उपनिरीक्षक दीपशिखा रंजन, उपनिरीक्षक विवेक राज सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User