गोरखपुर में भाजपा की अहम बैठक:'सेवा संकल्प अभियान' की समीक्षा की गई
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर प्रभारी महेश शुक्ला ने बृहस्पतिवार को बेनीगंज स्थित महानगर कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ पहली परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ की अब तक की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की गहन समीक्षा की। प्रभारी महेश शुक्ला ने अभियान के संयोजकों और मंडल प्रभारियों से रिपोर्ट लेते हुए कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं है, बल्कि सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाएं। बैठक में आगामी आयोजनों को प्रभावी बनाने और उनमें अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)