पाकिस्तानी नंबर से नेत्र परीक्षण अधिकारी को कॉल:लोन के नाम पर मांगे 1000 रुपए, कॉल नहीं उठी तो पत्नी को भेजा मैसेज

Sep 24, 2026 - 19:03
0
पाकिस्तानी नंबर से नेत्र परीक्षण अधिकारी को कॉल:लोन के नाम पर मांगे 1000 रुपए, कॉल नहीं उठी तो पत्नी को भेजा मैसेज
शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह 9 बजे स्वास्थ्य विभाग के नेत्र परीक्षण अधिकारी सुदीप शुक्ला के साथ साइबर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया। उनके मोबाइल पर +92 कोड वाले वॉट्सऐप नंबर से कॉल और मैसेज आए। कॉल रिसीव नहीं करने पर आरोपी ने लोन जमा करने के नाम पर 1000 रुपए ट्रांसफर करने को कहा। सुदीप ने जवाब नहीं दिया तो उनकी पत्नी को भी मैसेज भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। थाना कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। कॉल नहीं उठाई तो वॉट्सऐप पर भेजा मैसेज थाना कोतवाली क्षेत्र की आनंद बिहार कॉलोनी निवासी सुदीप शुक्ला सिंधौली में तैनात हैं। गुरुवार सुबह उनके मोबाइल पर +92 से शुरू होने वाले नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई। नंबर का कोड पाकिस्तान का होने की वजह से उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद कॉल करने वाले ने वॉट्सऐप पर मैसेज भेजना शुरू कर दिया। लोन के नाम पर 1000 रुपए मांगे मैसेज में तत्काल 1000 रुपए लोन के जमा करने के लिए कहा गया। आरोपी ने जल्दी जवाब देने और लोन कब जमा किया था, इसकी जानकारी मांगी। साथ ही मैसेज में जवाब नहीं देने पर परिवार से संपर्क करने की बात कही गई। जवाब नहीं दिया तो पत्नी को भेजा मैसेज सुदीप ने बताया कि उन्होंने कोई लोन नहीं लिया है। इसलिए उन्होंने कॉल या मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद संबंधित नंबर से उनकी पत्नी को भी वॉट्सऐप मैसेज भेजा गया। सुदीप ने इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। थाना कोतवाली निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User