गोरखपुर में भक्ति के साथ एकता का संदेश:महिला समिति ने भजन-कीर्तन कर मां भगवती की आराधना की
गोरखपुर में जनकल्याण अखिल महिला समिति की ओर से शारदीय नवरात्र के अवसर पर संरक्षिका ज्योत्सना गुप्ता के आवास पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष चैताली के नेतृत्व में महिलाओं ने मां भगवती के भजन प्रस्तुत कर आराधना की। भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा से परिवार, समाज और विश्व की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। समिति की सदस्यों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, सुमन वर्मा, मनीषा, गीता दत्त, सुशीला, मनोरमा, रागिनी, प्रमिला, अमृता, पूर्णिमा, विजयलक्ष्मी, अनीता, साधना अग्रवाल, आनीशा, निशा सहित समिति की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)