गोरखपुर में ब्रेस्ट कैंसर की फ्री स्क्रीनिंग:110 महिलाओं का जांच हुआ, चारु चौधरी बोलीं- महिलाएं परिवार की रीढ़, सेहत का रखें ध्यान

Oct 02, 2026 - 16:25
0
गोरखपुर में ब्रेस्ट कैंसर की फ्री स्क्रीनिंग:110 महिलाओं का जांच हुआ, चारु चौधरी बोलीं- महिलाएं परिवार की रीढ़, सेहत का रखें ध्यान
गोरखपुर में शुक्रवार को एक हॉस्पिटल में कैंसर जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण, बचाव और इलाज की जानकारी दी गई। साथ ही 110 महिलाओं की फ्री स्क्रीनिंग भी की गई। प्रोग्राम में मुख्य अथिति मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी मौजूद रही। साथ ही क्लब की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अतिथियों ने कहा कि महिलाएं परिवार का रीढ़ होती हैं। इसलिए उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना रखना सबसे ज्यादा जरुरी है। रेजेंसी हॉस्पिटल की डॉ. जी. मेहर कुमार और डॉ. रोली पुरवार ने महिलाओं की जांच की। साथ ही स्तन कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और प्रस्तुति के माध्यम से बीमारी के जोखिम, लक्षण, समय पर जांच व शुरुआती पहचान के महत्व के बारे में जागरूक किया। कई क्लब ने मिलकर किया आयोजन यह कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच उड़ान, इनर व्हील क्लब ऑफ रेनबो, रोटरी क्लब ऑफ गोरखपुर युगल, रक्त शक्ति युवा क्लब, वीएस फाउंडेशन और डीडीयू यूनिवर्सिटी के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मंगल‍ेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। वहीं यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके अलावा डीडीयू गोरखपुर की डीन दिव्या रानी सिंह और सामजसेवी सुधा मोदी भी मौजूद रहीं। डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहें इस अवसर पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कैंसर के शुरूआती लक्षण की पहचान और बचाव के तरीके अपना कर बचा जा सकता है। साथ ही ऐसे आयोजन से महिलाओं को भी जागरूक करने पर ध्यान दिया जा सकता है। सेहत के प्रति जागरूक हो महिलाएं वहीं चारु चौधरी ने कहा कि हमारे समाज में महिला परिवार की रीढ़ होती है। लेकिन कहीं न कहीं सबका ध्यान रखते हुए अपना ध्यान रखना भूल जाती है। ये हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने लिए भी जागरूक रहें और बाकी महिलाओं को भी जागरूक करें। ऐसे आयोजन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस नेक पहल को सफल बनाने और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और क्लबों को एक मंच पर जोड़ने के लिए पूजा राज और आलोक श्रीवास्तव का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User