गोरखपुर में डॉ. मुफ्ती मुहम्मद खालिद अय्यूब मिस्बाही दिया संदेश:बच्चों की बेहतर परवरिश को बताया परिवार की मजबूती का आधार

Oct 05, 2026 - 16:04
0
गोरखपुर में डॉ. मुफ्ती मुहम्मद खालिद अय्यूब मिस्बाही दिया संदेश:बच्चों की बेहतर परवरिश को बताया परिवार की मजबूती का आधार
गोरखपुर में तहरीक उलमा-ए-हिंद राजस्थान के चेयरमैन डॉ. मुफ्ती मुहम्मद खालिद अय्यूब मिस्बाही ने एक दिवसीय गोरखपुर दौरे में पुराना गोरखपुर, गोरखनाथ, हुमायूंपुर उत्तरी, खोखर टोला और निजामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने मदरसे के छात्रों, इस्लामी बहनों और आम लोगों से मुलाकात कर इल्म, अमल, अच्छे अखलाक, बेहतर तरबियत और समाज सुधार का संदेश दिया। मदरसा जियाउल उलूम में छात्रों से मुलाकात के दौरान उन्होंने मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की नसीहत दी। हुमायूंपुर उत्तरी में उन्होंने बच्चों की बेहतर तरबियत को परिवार और समाज की मजबूती का आधार बताया। खोखर टोला में महफिल-ए-मिलाद में उन्होंने अल्लाह तआला की नेमतों पर शुक्र अदा करने और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा दी। निजामपुर में जलसा-ए-गौसुलवरा में उन्होंने औलिया किराम की मुहब्बत और उनकी शिक्षाओं पर रोशनी डाली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User