गोरखपुर में दोस्त को बुलाकर मारी गोली:अवैध असलहे से फायर किया, हालत गंभीर, पकड़े गए 3 आरोपी
गोरखपुर के कोतवाली इलाके के बक्शीपुर स्थित जुबली टॉकीज के पास दोस्तों के आपसी विवाद में नमन गुप्ता (29) को गोली मार दी गई। घटना रविवार रात की है। जिसके बाद घायल को गंभीर हालत में पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, गोली कमर के नीचे जाकर फंस गई है, ऑपरेशन करके उसे निकालना पड़ेगा। जानिए पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक माया बाजार उत्तरी फाटक निवासी रीना गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उनके बेटे नमन को शनि उर्फ सचीन्द्र कुशवाहा, रीशू जायसवाल, राहुल गुप्ता और कुछ अज्ञात लोगों ने किसी बात को लेकर जुबली टॉकीज के पास बुलाया था। वहां गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से नमन पर अवैध असलहे से फायर कर दिया। गोली कमर के पास लगने से वह घायल होकर सड़क पर गिर गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रीशू जायसवाल, राहुल गुप्ता समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। शनि उर्फ सचीन्द्र कुशवाहा और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। विवाद का कारण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक लड़की को लेकर दोस्तों के बीच पंचायत हुई थी। लड़की से दोस्ती करने वाले युवक को उससे दूरी बनाने के लिए कहा गया था। इस पंचायत में नमन भी आया था। जहां पंचायत होने के बाद कहासुनी होने लगी। इसी बीच नमन को गोली मार दी गई। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नामजद और अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। 3 नामजद अभियुक्त रीशू जैयसवाल, राहुल गुप्ता और एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शनि उर्फ सचीन्द्र कुशवाहा की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)