गोरखपुर में गवाह का क्रॉस एग्जामिनेशन पूरा:दुकान में लगे CCTV फुटेज की पुष्टि की, 10 साल की बच्ची से रेप- हत्या का मामला
गोरखपुर जिला अस्पताल से 10 साल की बच्ची को अगवाकर रेप और हत्या के मामले में बुधवार को गवाह अशहर जमील की क्रॉस एग्जामिनेशन पूरी हो गई। उन्होंने बैंकरोड स्थित अपनी प्लाइवुड की दुकान में लगे CCTV फुटेज को कोर्ट में साबित किया। जिसे जांच के दौरान विवेचक ने पेनड्राइव में सुरक्षित रखा था। मंगलवार को आधी बहस हुई थी। बचाव पक्ष ने सवाल- जवाब करके बुधवार को पूरी की। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 15 अक्टूबर की तारीख तय की है। सीसीटीवी फुटेज को ठहराया सही
बैंक रोड स्थित वी-मार्ट के सामने प्लाइवुड दुकान चलाने वाले अशहर जमील ने मंगलवार को कोर्ट में अपनी दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की पुष्टि की थी। पुलिस ने जांच के दौरान इसी फुटेज को पेनड्राइव में लेकर मुख्य सबूत बनाया है। दो दिन चली गवाह से पूछताछ
विशेष लोक अभियोजक राघवेंद्र त्रिपाठी और राम मिलन सिंह ने मंगलवार को गवाह का मुख्य बयान दर्ज कराया था। इसके बाद बचाव पक्ष के चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल बृजेश सिंह और डिप्टी काउंसिल भगत गौड़ ने जिरह शुरू की, जो समय की कमी के कारण अधूरी रही। बुधवार को बचाव पक्ष ने बचे हुए सवाल पूरे कर जिरह की प्रक्रिया खत्म की। जानिए क्या था पूरा मामला… 28 जुलाई की रात को जिला अस्पताल में भर्ती अपनी बड़ी बहन को खाना देने गई बच्ची अचानक गायब हो गई थी। परिजनों की तलाश में पता चला कि पुलिस की वर्दी पहने एक युवक उसे ले गया है। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ी, तो खुलासा हुआ कि डायल 112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव (निवासी गाजीपुर) ने बच्ची का अपहरण किया है। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने माना कि उसने रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी। 30 जुलाई को चिउटहा में रोहिन नदी के किनारे बच्ची की लाश मिली थी। इसके बाद आरोपी सिपाही को नौकरी से बर्खास्त कर जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)