गोरखपुर में जागरूकता अभियान:गोलघर क्षेत्र में बाटें पर्चे, कहा- जरूरतमंदो के लिए रक्तदान जरूर करें

Oct 01, 2026 - 18:15
0
गोरखपुर में जागरूकता अभियान:गोलघर क्षेत्र में बाटें पर्चे, कहा- जरूरतमंदो के लिए रक्तदान जरूर करें
गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 1 अक्टूबर के अवसर पर शहर के गोलघर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सामाजिक कार्य हेतु राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य आदित्य निगम ने विशेष रूप से युवाओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान करने और अन्य युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। आदित्य निगम ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने में सहयोग देने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User