गोरखपुर में लाइटर जलाते ही लगी घर में आग:4 झुलसे, घरेलू सिलेंडर चेक करते समय हादसा हुआ, कमरे में फैल गई थी गैस

Oct 10, 2026 - 13:46
0
गोरखपुर में लाइटर जलाते ही लगी घर में आग:4 झुलसे, घरेलू सिलेंडर चेक करते समय हादसा हुआ, कमरे में फैल गई थी गैस
गोरखपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की खराबी ठीक करते समय हुई असावधानी से राप्तीनगर फेज एक स्थित मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर बुजुर्ग दंपती समेत 4 लोग झुलस गए। इनमें सिलेंडर ठीक करने पहुंचा गैस एजेंसी का हाकर भी शामिल है। तीन घायलों को बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि हाकर का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शाहपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। वहीं आग लगने के बाद आस-पास कालोनी में रहने वाले लोग सुरक्षा के लिहाज से अपने घरों से बाहर आ गए थे। अब जानिए पूरा मामला यह घटना शनिवार की सुबह 11 बजे राप्तीनगर फेज एक स्थित मकान नंबर एलआइजी-156 की है। यहां रहने वाले 75 वर्षीय रंजन दास के घरेलू गैस सिलिंडर में कुछ समस्या आ रही थी। उसे ठीक कराने के लिए उन्होंने गैस एजेंसी के हाकर 40 वर्षीय इंद्रेश को बुलाया था। इंद्रेश सिलिंडर की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान गैस रिसाव की जांच करते समय लाइटर जलाने पर आग लग गई। आग फैलते ही घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे इसकी चपेट में आकर झुलस गए। हादसे में रंजन दास, उनकी 70 वर्षीय पत्नी जया दास और हरसेवकपुर निवासी 65 वर्षीय दशावती देवी झुलस गईं। दशावती देवी, रंजन दास के घर पर मौजूद थीं। सिलिंडर ठीक कर रहे हाकर इंद्रेश के हाथ भी झुलस गए। परिजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घर में आग लगने की सूचना पीआरवी के माध्यम से पुलिस को मिली। इसके बाद शाहपुर थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग बुझाने में मदद की और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User