खेल कोटे से यूपी पुलिस में 5 महिला फुटबॉलर चयनित:कुर्मीपट्टी मैदान पर स्वागत, राष्ट्रीय-राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखाया था दम

Oct 10, 2026 - 13:46
0
खेल कोटे से यूपी पुलिस में 5 महिला फुटबॉलर चयनित:कुर्मीपट्टी मैदान पर स्वागत, राष्ट्रीय-राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखाया था दम
देवरिया के ग्रामीण इलाके की पांच महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज (एमपीआईसी), कुर्मीपट्टी के खेल मैदान पर अभ्यास करने वाली इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिलने से इलाके में खुशी का माहौल है। खेल मैदान पर शनिवार की सुबह इनका स्वागत किया गया। चयनित खिलाड़ियों में सुष्मिता विश्वकर्मा, सोनाक्षी सिंह, मुस्कान खान, फरीदा अंसारी और सोनम रावत शामिल हैं। इन सभी ने लंबे समय तक कुर्मीपट्टी स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर रोज अभ्यास किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश महिला फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। अपने प्रदर्शन के दम पर उन्होंने प्रदेश को कई खिताब जीतने में मदद की। खिलाड़ियों की सफलता में वर्षों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास की खास भूमिका रही। उनके कोच जयकुमार राव ने तकनीकी ट्रेनिंग, फिटनेस और मैच के गुर सिखाए। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलना उनके लिए यादगार पल रहा। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच जयकुमार राव और अन्य शुभचिंतकों को दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User