गोरखपुर में महिला जायसवाल समिति की बैठक:रीना जायसवाल को अध्यक्ष और सीता जायसवाल को महामंत्री का मिला दायित्व

Oct 08, 2026 - 14:06
0
गोरखपुर में महिला जायसवाल समिति की बैठक:रीना जायसवाल को अध्यक्ष और सीता जायसवाल को महामंत्री का मिला दायित्व
गोरखपुर में महिला जायसवाल विकास समिति की बैठक बुधवार को साहबगंज स्थित गीतांजलि होटल में हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। रीना जायसवाल को अध्यक्ष और सीता जायसवाल को महामंत्री चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में विनीता जायसवाल, संगीता जायसवाल, शकुंतला जायसवाल और डॉ. प्रतिभा जायसवाल शामिल हैं। संयुक्त मंत्री के रूप में निरूला जायसवाल और गीता जायसवाल, संगठन मंत्री के रूप में रिंकू जायसवाल, बबली जायसवाल और पूजा जायसवाल, कोषाध्यक्ष सविता जायसवाल और प्रसार मंत्री सीमा जायसवाल बनाई गईं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विभा जायसवाल, सुनीता जायसवाल, डॉ. प्रतिमा जायसवाल, शशि प्रभा जायसवाल, मीरा जायसवाल, मीना जायसवाल और वीना जायसवाल को दायित्व मिला। अंजू चौधरी और ऊषा जायसवाल मार्गदर्शक मंडल में रहीं। विशिष्ट अतिथि नितिन कुमार जायसवाल ने सुझाव दिए। अध्यक्ष रीना और महामंत्री सीता ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User