नवरात्रि में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग:बांदा में 6 मांगों में CCTV, सफाई और विसर्जन घाट की व्यवस्था शामिल
बांदा में नवरात्रि पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवदुर्गा महोत्सव और 20 अक्टूबर को होने वाले मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन से सुरक्षा और व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की गई है। समिति की ओर से आज गुरुवार को दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मंदिरों और देवी पंडालों में CCTV कैमरे लगाने, महिला पुलिस की तैनाती और बिजली-पानी की व्यवस्था समेत 16 मांगें रखी गई हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि नवरात्रि के दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों और देवी पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। CCTV कैमरों की व्यवस्था कराई इसे देखते हुए सभी पंडालों और प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था और CCTV कैमरों की व्यवस्था कराई जाए। सुबह करीब 3 बजे से महिलाओं का मंदिरों में आना-जाना शुरू हो जाता है। ऐसे में प्रमुख मंदिरों, चौराहों, तिराहों और देवी पंडालों में महिला पुलिस व पुलिस बल की तैनाती की मांग की गई है। आवारा जानवरों के प्रवेश पर रोक समिति ने पूरे नवरात्रि पर्व में शहर को बिजली कटौती से मुक्त रखने और सड़कों पर लटक रहे बिजली के तारों को ठीक कराने की मांग की है। साथ ही सुबह-शाम जलापूर्ति सुचारू रखने, मंदिरों व पंडालों में नियमित सफाई और चूने की व्यवस्था कराने तथा शहर में सुअरों और आवारा जानवरों के प्रवेश पर रोक लगाने को कहा है। 12 बजे तक प्रवेश रोकने की मांग विसर्जन मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग ज्ञापन में भारी वाहनों का शहर में सुबह 4 से 10 बजे और शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक प्रवेश रोकने की मांग की गई है। प्रमुख मार्गों और विसर्जन जुलूस वाले रास्तों को गड्ढामुक्त कराने के साथ अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। केन नदी विसर्जन घाट की सड़क और घाट को दुरुस्त कराने, क्योटरा चौराहे से घाट तक रोड लाइट लगाने और नाव व हाथ ठेले की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। बड़ी मूर्तियों के विसर्जन में परेशानी को देखते हुए दो बड़ी हाइड्रा मशीन उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। 10 दिन तक मांस-मदिरा की दुकानें बंद विसर्जन के दौरान भीड़ को देखते हुए महेश्वरी देवी चौराहा, बाबूलाल चौराहा और केन नदी स्थल पर स्वास्थ्य कैंप लगाने के साथ स्टीमर, जल पुलिस, महिला पुलिस और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई है। इसके अलावा 10 दिन तक मांस-मदिरा की दुकानें बंद रखने तथा प्रयागी तालाब और अलीगंज रामलीला स्थल पर पुलिस व सफाई व्यवस्था कराने की मांग की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)