गोरखपुर में NHM कर्मियों का फूटा गुस्सा:CMO ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किए, बोले- समान काम का मिले समान वेतन

Oct 06, 2026 - 14:38
0
गोरखपुर में NHM कर्मियों का फूटा गुस्सा:CMO ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किए, बोले- समान काम का मिले समान वेतन
गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्य कर्मचारियों के बराबर वेतन देने और नौकरी की गारंटी देने की मांग की। प्रदर्शन में जिले और राज्य स्तर के डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एएनएम, प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे राज्य कर्मचारियों के बराबर ही काम करते हैं, फिर भी उनके साथ वेतन और सुविधाओं में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने 18 हजार रुपये न्यूनतम वेतन तय करने की मांग रखी। कर्मचारियों ने साफ किया है कि यह धरना-प्रदर्शन 7 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा। अगर इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो प्रदेश भर के कर्मचारी एकजुट होकर लखनऊ के ईको गार्डन कूच करेंगे और मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे। कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया- जिला महामंत्री NHM के जिला महामंत्री और संयोजक अशोक पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर शासन और प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं, लेकिन उचित समाधान न मिलने के कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष है। जिसको लेकर दो दिनों तक CMO ऑफिस में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश भर के NHM स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से 8 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डन में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन प्रस्तावित है, जिसमें गोरखपुर के सभी संविदा कर्मी भी शामिल होंगे। परमानेंट कर्मी की तरह हमें भी मिले सुविधाएं- जिलाध्यक्ष वहीं NHM के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह का कहना है कि हमारी मांग है परमानेंट कर्चारियों की ही तरह हम लोग भी काम कर रहें हैं। इसलिए उनके समान हमें भी वेतन मिले। साथ ही जीवन बीमा, EPF और अन्य सुविधाएं भी दी जाए। न तो जॉब सेक्योरिटी है और न ही वेतन काम के अनुरूप- डॉ. स्वाति प्रदर्शन में शामिल CHC चरगांवा की डॉक्टर स्वाति का कहना है कि 2008 में मेरी पोस्टिंग यहां इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन में डॉक्टर के तौर पर हुई थी। इतनी दिनों से निष्ठापूर्वक सेवा देने के बाद भी हमें न तो जॉब सेक्योरिटी है और न ही वेतन काम के अनुरूप है। आज हमें अपने हक के लिए आवास उठा रहे हैं। काम परमानेंट कर्मी की तरह, वेतन उनसे कम- संध्या पिपराईच CHC की स्टाफ नर्स संध्या का कहना है कि 2008 से हम लोग उतना ही काम करते हैं, जितना की एक परमानेंट कर्मचारी। फिर भी हमारी वेतन उनसे कम है। सरकार को हम बताना चाहते हैं कि हमें भी समानता का अधिकार है, हमें भी समान वेतन भुगतान किया जाए। कल भी होगा प्रदर्शन इस प्रदर्शन में 200 से ऊपर डॉक्टर, कर्मचारी और अन्य स्टाफ शामिल रहें, सुबह 10 बजे से ही प्रदर्शन शुरू है, जो कल तक लगातार चलता रहेगा। इसमें महिला और पुरुषों दोनों भारी संख्या में शामिल हैं। ये हैं मांगें… 1. राज्य आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था लागू हो। 2. राज्य बजट से वेतन की व्यवस्था । 3. समान कार्य-समान वेतन । 4. सम्मानजनक एवं एकरूप वेतन नीति लागू हो। 5. सेवा सुरक्षा एवं नियमितीकरण की स्पष्ट नीति। 6. आउटसोर्स कर्मियों का समायोजन। 7. स्थानान्तरण नी ते में आवश्यक सुधार। 8. EPF, ESI/स्वाथ्य बीमा एवं ग्रेच्यूटी का लाभ दो। 9. समयबद्ध वेतन भुगतान सुनिश्चित हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User