कानपुर देहात में पिकअप-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:झाड़ियों से हुए हादसे में गई जान, रूरा-मिंडाकिवा मार्ग पर हादसा
कानपुर देहात के रूरा-मिंडाकिवा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण एक सड़क हादसा हो गया। सोमवार शाम हुए इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। मझपतिया से कृपालपुर खेरे तक इस मार्ग के दोनों ओर घनी झाड़ियां हैं। साथ ही यहां तेज मोड़ भी हैं, जिससे सामने से आ रहे वाहन दिख नहीं पाते। सोमवार शाम करीब 5 बजे इसी जगह एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस समस्या को लेकर कई बार खबरें छप चुकी हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग ने झाड़ियों की कटाई नहीं कराई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन झाड़ियों को हटवाया जाए, ताकि आगे ऐसे हादसे न हों।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)