गोरखपुर में पोस्टर प्रतियोगिता:छात्रों ने कैनवास पर दिया 'स्वच्छ भारत' का संदेश

Oct 05, 2026 - 16:54
0
गोरखपुर में पोस्टर प्रतियोगिता:छात्रों ने कैनवास पर दिया 'स्वच्छ भारत' का संदेश
मारवाड़ बिजनेस स्कूल में "स्वच्छता में सहभागः स्वच्छ भारत, विकसित भारत" विषय पर एक शानदार पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और 'स्वच्छ भारत अभियान' को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. तरन्नुम निशा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 86 छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। ग्रुप प्रतियोगिता में बीसीए के अनमोल जायसवाल, उज्ज्वल वर्मा व ऋतिक वर्मा ने प्रथम, बीकॉम की अंजली, नेहा व दिशिका ने द्वितीय तथा बीसीए की खुशी, शैल्वी, छवि व दीपक, रिधिमा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, एकल वर्ग की प्रतियोगिता में एमकॉम की साक्षी पटेल पहले, एमएससी (प्राणि विज्ञान) की आकांक्षा शर्मा दूसरे और आंशिक सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। महाविद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार पोद्दार और प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके शानदार प्रयासों की जमकर सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User