महिला सिपाही के पति की मौत का मामला:अस्पताल ने CCTV फुटेज जारी कर लापरवाही के आरोपों को गलत बताया
बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और महर्षि बालार्क चिकित्सालय प्रशासन ने महिला सिपाही के पति की मौत के मामले में लापरवाही के आरोपों को गलत बताया है। सोमवार शाम अस्पताल ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर अपनी सफाई दी। अस्पताल के मुताबिक, शैलेंद्र कुमार 4 अक्टूबर की शाम 5:18 बजे इमरजेंसी में भर्ती हुए थे। इलाज के बाद हालत स्थिर होने पर उन्हें जनरल मेडिसिन विभाग में भेजा गया। डॉक्टर ने मरीज को देखा और रात करीब 7:40 बजे दवा भी दी। मरीज का पूरा इलाज किया गया सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि रात करीब 7 बजे मरीज वार्ड में नहीं था। उसके तीमारदार उसे वार्ड से बाहर ले गए थे। रात करीब 8 बजे तीमारदार मरीज को दोबारा इमरजेंसी में लाए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच की और जरूरी इलाज व सीपीआर दिया। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मरीज का पूरा इलाज किया गया। इसलिए, अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और मरीज को नहीं देखने के आरोप गलत हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)