गोरखपुर में प्रदेशीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता:शुभम राव आदित्य सिंह ने स्वर्ण जीता, अलग-अलग भार वर्गों में मिले पदक
गोरखपुर में 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी बालक-बालिका ताईक्वांडो प्रतियोगिता के चौथे दिन अलग-अलग वजन वर्ग में बालक वर्ग की मण्डलीय प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर-19 वर्ग में गोरखपुर के शुभम राव और अंडर-17 वर्ग में कानपुर के आदित्य सिंह ने गोल्ड मेडल जीते। सहजनवा के मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित इस पांच दिवसीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग के 35 किलो वजन में मुरादाबाद के तरुण ने लखनऊ के चंदन बाबू को पराजित किया। आगरा के विशाल अहिरवार और कानपुर के शिवेंद्र राजपूत को कांस्य पदक मिला। 41 किलो भार वर्ग में मिर्जापुर के आदित्य ने लखनऊ के अखिल राज को हराया। 48 किलो में प्रयागराज के सनी भारती ने मेरठ के तुषार को हराकर गोल्ड मेडल जीता। 68 किलो में अयोध्या के चैतन्य ने गोल्ड मेडल जीता। 78 किलो में आगरा के लकी कुमार ने लखनऊ के मानस वर्मा को हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में 45 किलो में मुरादाबाद के कार्तिक ने वाराणसी के शिवम चौहान को हराया। 51 किलो में मिर्जापुर के मृत्युंजय, वाराणसी के पवन साहनी और मुरादाबाद के लक्ष्य गौतम क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 55 किलो में गोरखपुर के शुभम कुमार राव ने प्रयागराज के सत्यम कुमार को हराया। 59 किलो में मुरादाबाद के आदर्श ने गोरखपुर के रंजीत को हराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)