गोरखपुर में प्रदेशीय विद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता:आगरा मंडल ने जीते 2 खिताब, अंडर-14 फाइनल में प्रयागराज को हराया
गोरखपुर में 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के फाइनल मुकाबलों में आगरा मंडल की टीम ने खिताब अपने नाम किया। अंडर-14 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला आगरा और प्रयागराज मंडल के बीच हुआ। इसमें आगरा की टीम ने प्रयागराज को 59-18 से हराकर ट्रॉफी जीती। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में गोरखपुर की टीम विजेता रही। इस वर्ग के पहले सेमीफाइनल में आगरा ने अलीगढ़ को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर ने प्रयागराज को मात दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)