प्रतापगढ़ में राम बरात निकली गई:भंगवा चुंगी पर हुआ जोरदार स्वागत, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे
प्रतापगढ़ में रामलीला समिति की ओर से गुरुवार को राम बरात निकाली गई। बरात के भंगवा चुंगी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान भगवान श्रीराम की बरात की आरती उतारी गई और बरातियों को जलपान कराया गया। डीजे और बैंड की धुनों पर नाचते-गाते बराती आगे बढ़े। बरात के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। भगवान श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। बरात को लेकर पुलिस बल भी मुस्तैद रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी, सोनू जायसवाल, सुशील सिंह, सत्येंद्र मोदनवाल, छोटू, ननकू और मनोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने बरात का स्वागत कर धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)