गोरखपुर में रक्तदान शिविर आयोजित:मानवता की सेवा को समर्पित पहल, गुरुद्वारे पहुंच लोगों ने किया दान

Oct 07, 2026 - 15:06
0
गोरखपुर में रक्तदान शिविर आयोजित:मानवता की सेवा को समर्पित पहल, गुरुद्वारे पहुंच लोगों ने किया दान
गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन श्री गुरु नानक देव निशुल्क रक्तदान सेवा सोसायटी के सहयोग से किया गया, जिसमें श्री गुरु गोरक्षनाथ ब्लड बैंक ने भी सहयोग किया। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इस शिविर में करीब 25 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें प्रवीण श्रीवास्तव, जसपाल सिंह, गगन अरोड़ा, किशन चौहान, अनुराग सिंह, आदित्य प्रसाद, मनप्रीत सिंह, सतीश चौहान और नीरज चौहान शामिल रहे। गुरुद्वारा अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User