लखनऊ में ग्राइंडर ऐप से युवक को बुलाकर बंधक बनाया:गला दबाया, न्यूड वीडियो बनाया; 10 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कराए

Oct 07, 2026 - 15:06
0
लखनऊ में ग्राइंडर ऐप से युवक को बुलाकर बंधक बनाया:गला दबाया, न्यूड वीडियो बनाया; 10 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कराए
लखनऊ में ग्राइंडर ऐप पर दोस्ती और एक युवक को बुलाकर चार युवकों ने सुनसान जगह पर ले जाकर बंधक बबाकर मारपीट की। युवकों ने उसका गला दबाया और पेट में कई मुक्के मारे। इसके बाद उससे 10 हजार रुपए मंगवाकर अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने युवक के कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो भी बनाया और धमकाया। इसके बाद आरोपी छोड़कर फरार हो गए। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित काशीराम नगर निवासी सत्यम सिंह (23) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 अक्टूबर की रात करीब एक बजे ग्राइंडर ऐप के जरिए एक युवक ने उसे कामता चौराहे पर बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी उसे बाइक से टेरा खास की तरफ ले गया। एक मैदान में पहुंचकर वह सिगरेट पीने लगा। इसी दौरान तीन अन्य युवक वहां आ गए। गला दबाकर पेट में मारा मुक्का सत्यम के मुताबिक चारों उसे सुनसान जगह पर ले गए। वहां एक युवक ने उसका गला दबाया और पेट में मुक्का मारा। इसके बाद आरोपियों ने उससे पैसों की मांग की। दबाव में उसने अपने पीजी मालिक अंकुर सिंह से 10 हजार रुपए मंगवाए। आरोपियों ने उसके पेटीएम ऐप से जबरन यह रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। पैन कार्ड से लोन लेने की भी कोशिश सत्यम का आरोप है कि रुपए पी लेने के बाद आरोपियों ने उसके मोबाइल में मौजूद पैन कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल कर लोन लेने की भी कोशिश की। इसके बाद चारों आरोपियों ने उसके सारे कपड़े उतरवा दिए और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसे गालियां दीं और घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे उसी जगह पर छोड़कर दूसरी दिशा में फरार हो गए। आरोपियों के चंगुल से छूट कर पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस का कहना है जांच चल रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User