गोरखपुर में शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण:महिला बोली-प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन का दबाव बनाया, विरोध किया तो शरीर पर कील ठोंकी

Oct 04, 2026 - 05:47
0
गोरखपुर में शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण:महिला बोली-प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन का दबाव बनाया, विरोध किया तो शरीर पर कील ठोंकी
गोरखपुर में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर करीब छह साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि गर्भवती होने पर युवक और उसके परिवार वालों ने गर्भपात कराने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और शरीर में कील ठोक दी गई। महिला का आरोप है कि बाद में उसने एक बेटे को जन्म दिया, जिसकी उम्र अब चार साल है। इसके बावजूद युवक शादी करने और मां-बेटे को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। परेशान महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। गोरखपुर पुलिस की मीडिया सेल ने महिला के वीडियो पर जवाब देते हुए बताया कि मामले की जांच के लिए चौरीचौरा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है। जानिए पूरा मामला … चौरी चौरा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को बताया कि 6 साल पहले उसकी मुलाकात गांव के एक लड़के से काम के सिलसिले में हुई। धीरे- धीरे बातचीत बढ़ी। आरोप है कि लड़के ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। लेकिन जब भी सच में शादी करने की बात आती थी कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। इसी बीच महिला प्रेग्नेंट हो गई तो घरवालों के साथ मिलकर उसे दवा खिलाकर अबॉर्शन कराना चाहा। पीड़िता के अनुसार जब उसने विरोध किया तो उसे बाल खींच कर मारा गया। इतना ही नहीं डराने के लिए उसके शरीर में कील ठोक दिया। जिसका निशान आज भी है। अंडे में जहरीला पदार्थ खाने को दिया- आरोप महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी जब वह नहीं मानी तो युवक ने अंडे में जहरीला पदार्थ खाने को दिया था। हालांकि महिला बाद में खाने के उद्देश्य से उसे रख दी थी। जिसे एक बिल्ली ने खा लिया और वह मर गई। महिला का आरोप है कि यह सब बस उसका अबॉर्शन कराने के लिए किया जा रहा था लेकिन किसी तरह वह बच गई। आगे चलकर उसका एक बेटा पैदा हुआ। जो इस समय चार साल का है। दोनों मां बेटे अकेले रहते महिला के अनुसार जब वह शादी करने के लिए युवक पर दबाव बनाया तो उसके बच्चे को लेकर धमकी दिया। और मारपीट कर दोनों को बाहर निकाल दिया। बिना शादी के बच्चा पैदा होने पर मायके वाले भी मुंह मोड़ लिए हैं। फिलहाल दोनों मां बेटे अकेले रहते हैं। अपनी परेशानी बताते हुए महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि कई बार थाने में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उसके वीडियो पर गोरखपुर पुलिस के मीडिया सेल जवाब देते हुए कहा कि चौरी- चौरा थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User