आंगनबाड़ी केंद्रों में बांटे खिलौने नौनिहालों के चेहरों पर मुस्कान

Oct 04, 2026 - 05:47
0
भास्कर न्यूज | बलरामपुर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत जिला आयुष अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र भगवानपुर और रजखेता पहुंचकर बच्चों को खिलौने दिए। रंग-बिरंगे खिलौने मिलते ही बच्चे खुश हो गए। परिसर में रौनक दिखी। अरविंद कुमार शर्मा ने बच्चों से बातचीत की। कहा कि खेल के जरिए पढ़ाई से बचपन में शारीरिक विकास होता है। मानसिक विकास होता है। रचनात्मकता बढ़ती है। कहा कि खिलौने बच्चों में जिज्ञासा जगाते हैं। एकाग्रता बढ़ाते हैं। सीखने की रुचि बढ़ाते हैं। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों का जुड़ाव भी बढ़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User